
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस का दावा है कि साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी टूट जाएगी। कांग्रेस का दावा है कि आप के 12 असंतुष्ठ विधायक दूसरी पार्टियों में मौके तलाश रहे थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाए हैं कि सत्तारूढ़ पार्टी 'ऑपरेशन लोटस' की कहानी गढ़कर लोगों का ध्यान भटकाना चाह रही है।
कांग्रेस के पंजाब प्रमुख राजा अमरिंदर सिंह वडिंग ने आप के 'ऑपरेशन लोटस' की बात पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि 9 विधायक कांग्रेस के संपर्क में थे और तीन की भाजपा के साथ बातचीत चल रही थी। उन्होंने कहा कि ये नेता विधानसभा चुनाव से कुछ समय पहले ही आप में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा, 'केंद्रीय एजेंसी की तरफ से अपनी पंजाब इकाई को खुफिया जानकारी दी गई। आप नेतृत्व हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव में किसी शर्मिंदगी को लेकर सावधान है और विधायकों को खींचने की झूठी कहानी तैयारी कर रही है।'
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने दावा किया है कि पार्टी 2024 संसदीय चुनाव से पहले गिर जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा, 'यह साफ है कि मान संसदीय चुनाव से पहले पंजाब के एकनाथ शिंदे बनने जा रहे हैं।' साथ ही बाजवा ने विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने को भी मान के नेतृत्व वाली आप सरकार की चाल बताया है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता का कहना है कि इसके जरिए सरकार अपने लिए समय बचाना चाहती है, ताकि अगले 6 महीनों तक सदन में कोई भी अविश्वास प्रस्ताव न आ सके।
आप की तरफ से लगाए जा रहे भाजपा के साथ मिली भगत के आरोप पर भी कांग्रेस नेता ने चुनौती दी है। उन्होंने आप को बी-टीम बताया है। बाजवा ने कहा, 'गोवा हो, महाराष्ट्र हो, पूर्वोत्तर या कोई भी भी राज्य हो। भाजपा ने हमारे पार्टी में दलबदल कराए। गुजरात या हिमाचल प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट बैंक काटने के लिए भाजपा के एजेंडा पर काम कर रही है।'
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वह राज्य में प्रमुख विपक्षी दल हैं और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए समय आने पर आप का समर्थन करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





