भारत

सांसद का बड़ा दावा, दिलीप घोष को लेकर कही यह बात

jantaserishta.com
19 Aug 2022 10:43 AM IST
सांसद का बड़ा दावा, दिलीप घोष को लेकर कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष दिलीप घोष को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि घोष ने टीएमसी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। इधर, इस दावे पर भाजपा नेता ने भी पलटवार किया और कहा कि रॉय पार्टी में बने रहने के लिए दावे कर रहे हैं।

रॉय ने कहा, 'आरोप हैं कि घोष ने टीएमसी में शामिल होने के लिए पार्टी से संपर्क साधा था। चुनाव के बाद भी जब उन्हें बंगाल भाजपा अध्यक्ष पद से हटाया गया, तो वह टीएमसी से बातचीत कर रहे थे।' साल 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी ने रिकॉर्ड जीत हासिल की थी।
इधर, घोष का कहना है, 'बंगाल के लोग मुझे जानते हैं। टीएमसी सांसद अपनी ही पार्टी में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में शायद उन्हें टिकट ही न मिले। वह टीएमसी की नई व्यवस्था में बने रहने और फिट बैठने के लिए ऐसे दावे कर रहे हैं।' वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता इसे भाजपा में कंफ्यूजन पैदा करने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।
खास बात है कि इसी तरह के दावे टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम और कुणाल घोष भी कर चुके हैं। उस दौरान भाजपा ने दिलीप घोष को बंगाल से बाहर बुला लिया था। हाकिम ने कहा था, 'मैंने कुछ समय के लिए घोष के साथ विधानसभा में काम किया है। मुझे लगता है कि उनकी पार्टी ने उनके साथ न्याय नहीं किया।' घोष के टीएमसी में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं इसपर कैसे कुछ कह सकता हूं? इसका फैसला पार्टी को करना है। जो भी मैंने कहा मेरा निजी विचार है।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story