भारत

महाठग का बड़ा दावा, दिया 10 करोड़, इनका लिया नाम, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Nov 2022 11:51 AM IST
महाठग का बड़ा दावा, दिया 10 करोड़, इनका लिया नाम, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो

सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुकेश ने अपने पत्र में लिखा, सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. दबाव के चलते 2-3 महीनों के अंतराल में 10 करोड़ की राशि मुझसे वसूल की गई. सुकेश ने दावा किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी चतुर्वेदी द्वारा लिया गया. इस तरह से मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए का भुगतान किया.
सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन पिछले 7 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने मुझे डीजी जेल और जेल प्रशासन द्वारा धमकाया. मुझसे हाईकोर्ट में दायर शिकायत को वापस लेने के लिए कहा गया. मुझे परेशान किया गया और धमकी दी गई.
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे 2017 में गिरफ्तार किया गया था. मैं तिहाड़ जेल में बंद था. सत्येंद्र जैन उस वक्त जेल मंत्री थे. वे कई बार जेल आए और मुझसे कहा कि मैं जांच एजेंसी के सामने आप को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.
एलजी को लिखे पत्र में चंद्रशेखर ने कहा, 2019 में सत्येंद्र जैन फिर जेल में आए. उस वक्त उनके साथ उनके सचिव और दोस्त सुशील थे. सत्येंद्र जैन ने मुझसे हर महीने 2 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर मांगे. ताकि मैं जेल में सुरक्षित रह सकूं और मुझे जेल में बेसिक सुविधाएं मिल सकें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story