भारत

ड्रग तस्करी का बड़ा मामला, दो तस्करों के कब्जे से करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

jantaserishta.com
29 March 2024 10:00 PM IST
ड्रग तस्करी का बड़ा मामला, दो तस्करों के कब्जे से करोड़ों रुपये की ब्राउन शुगर बरामद
x
बड़ी खबर
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्रग तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने दो तस्करों के कब्जे से करोड़ों रुपये की ड्रग बरामद की है. नशे की इस खेप के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपी रिश्ते में ससुर और दामाद हैं. दोनों को ये खेप कोलकाता पहुंचानी थी.
इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह ने इस बड़ी बरामदगी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को 7.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है.
ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं. जिनकी पहचान राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला निवासी परसराम मेघवाल और रतलाम निवासी धर्मेंद्र चौहान के तौर पर हुई है. रिश्ते में परसराम मेघवाल ससुर है, और धर्मेंद्र चौहान उनका दामाद है.
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह ने बताया कि दोनों को परदेशीपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत 8 करोड़ रुपये मूल्य की 7.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर वाले बैग के साथ पकड़ा गया था. दोनों ने पूछताछ में कहा कि उन्हें राजस्थान के प्रतापगढ़ से नशीले पदार्थ की खेप मिली थी और इसे वे दोनों कोलकाता के पास हावड़ा ले जा रहे थे.
एडिशनल सीपी (कानून एवं व्यवस्था) अमित सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत इस मामले में केस दर्ज किया गया है और इस तस्करी नेटवर्क के बारे में आगे की जांच चल रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story