बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी मुहीम, 600 से ज्यादा FIR, 1904 छापे वो भी एक महीने के अंदर

असम (Assam) के ऊर्जा विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ राज्य भर में बड़ी मुहिम छेड़ी है. विभाग (APDCL) की टीमों ने ताबड़तोड़ 1900 से ज्यादा छापे मारे हैं. उल्लंघन पकड़े जाने पर 600 से ज्यादा एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं. ये सारी कार्रवाई जून महीने में अवैध बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) और बिजली चोरी (Power Theft) के संबंध में की गई. असम ऊर्जा विभाग के मुताबिक राज्य भर में 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बिजली बिलों का भुगतान लंबित हैं. वहीं सरकारी विभागों पर ही ऊर्जा विभाग का 106 करोड़ रुपया बकाया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





