भारत

बिग ब्रेकिंग: बड़े कारोबारी का शव मिला, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
5 Nov 2022 4:18 PM IST
बिग ब्रेकिंग: बड़े कारोबारी का शव मिला, इलाके में हड़कंप
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
अपराधियों ने अगवा कर लिया था।
आरा: आरा और पटना के बड़े आभूषण व्यवसायी सह अधिवक्ता हरिजी गुप्ता का शव बरामद हुआ है। भोजपुर जिले के बिहिया ब्लॉक की शिवपुर पंचायत ( शाहपुर थाना क्षेत्र) के कनैली गांव के नाले से बोरे में बंद शव मिला है। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। बता दें कि बुधवार की शाम घर से मार्केट जाने के दौरान हरिजी गुप्ता को अपराधियों ने अगवा कर लिया था।
पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल कार बरामद कर ली थी। घटना में शामिल रितेश नामक एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। वह मुख्य आरोपित सह व्यवसायी के मार्केट के किरायेदार अमर कुमार का दोस्त है। वहीं पूर्व किरायेदार सहित तीन-चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया था।
बमोबाइल टावर लोकेशन और आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को भी पुलिस पूरे दिन बिहिया और बक्सर सहित सीमावर्ती अन्य जिलों में व्यवसायी की तलाश करती रही। एसपी के नेतृत्व में पुलिस व डीआईयू टीम लगातार छापेमारी करती रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story