भारत

रायगढ़ में बड़ा बस हादसा, 7 लोगों की हुई मौत

jantaserishta.com
15 April 2023 8:27 AM IST
रायगढ़ में बड़ा बस हादसा, 7 लोगों की हुई मौत
x
मचा कोहराम.
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ के खोपोली इलाके में एक बस के खाई में गिर जाने से 7 लोगों की मृत्यु हो गई और 25 से अधिक घायल हुए हैं। राहत बचाव अभियान जारी है रायगढ़ एसपी ने ये जानकारी दी है
बस खाई में कैसे गिरी इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लोगों ने बताया कि घटना के बाद तेज आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस ने बताया कि निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी। जब बस पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर थी तभी शिंगरोबा मंदिर के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। पुलिस ने कहा कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story