भारत

BIG BREAKING: दिनदहाड़े महिला का Murder, देखें CCTV फुटेज

Shantanu Roy
29 July 2024 2:50 PM GMT
BIG BREAKING: दिनदहाड़े महिला का Murder, देखें CCTV फुटेज
x
जांच में जुटी पुलिस
Gwalior. ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में दिनदहाड़े एक महिला को दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने घर के बाहर इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। बदमाशों के टारगेट पर उसका छोटा बेटा था, लेकिन गोली मां जा लगी। परिजन घायल महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के पीछे चेन लूट और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। वही, पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश में जुट गई है।


दरअसल, माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतम विहार कॉलोनी में रहने वाली 55 वर्षीय अनीता गुप्ता अपने छोटे बेटे जय गुप्ता के साथ डॉक्टर के यहां गई थी। डॉक्टर को दिखाकर दोपहर के वक्त वापस घर लौट रही थी। जब वहां घर के बाहर पहुंची, तभी नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर खड़े हो गए और उसके बेटे पर बंदूक तानकर चेन देने की बात कही। जब उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। गोली जय गुप्ता को न लगाते हुए मां अनिता को जा लगी। तभी बदमाश गोली मार कर फरार हो गए।

इसके बाद परिजन आनन-फानन में घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दामाद रोहित गुप्ता का कहना है कि उनके साले सत्यम गुप्ता का सत्यम ट्रैवल्स के नाम से बसें चलती है और बदमाशों ने चेन लूटने का बहाना बनाकर पुरानी रंजिश में गोली चलाई है। इधर, वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालना शुरू कर दिया है। CSP अशोक सिंह जादौन का कहना है कि परिजन के चेन मांगने और पुराने रंजिश को लेकर बात बताई है। जिसे लेकर जांच पड़ताल की जारी है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात नाकाबपोश दो बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।
Next Story