भारत

BIG BREAKING: रील बनाने के चक्कर में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
19 Oct 2024 1:44 PM GMT
BIG BREAKING: रील बनाने के चक्कर में युवक का सिर धड़ से हुआ अलग, देखें VIDEO...
x
परिजन सदमें में
Agra. आगरा। आगरा में REEL बनाने के चक्कर में लोहे के जाल से एक युवक की गर्दन कट गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का वीडियो सामने आया है। वीडियो नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा का बताया जा रहा है। घटना शनिवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच की है। युवक जौहरी प्लाजा में काम करता है। वो अपने 4 साथियों के साथ दुकान खोलने पहुंचा था। इस दौरान डांस के स्टेप कर रहा था। जबकि उसके साथ के लड़कों में एक युवक दुकान का शटर खोल रहा था। कोतवाली एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया- जौहरी प्लाजा में आसिफ (18) पुत्र सलीम की जाल से गर्दन कट गई। घटना के बाद परिजन किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां मौत की पुष्टि होने पर उसे घर ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। पुलिस को सूत्रों से दोपहर लगभग 1 बजे घटना की जानकारी हुई।


जौहरी प्लाजा में आसिफ चांदी की ढलाई का काम करता है। आसिफ सुबह दुकान पर पहुंचा और बाहर खड़ा होकर रील बना रहा था, जबकि उसके साथ के दो लड़के जाल पर बैठे थे। उन्होंने फिर से उसे पीछे जाने के लिए कहा। जैसे ही वह पीछे गया और जाल को उठाया वैसे ही उसका पैर फिसल गया और लोहे का
जाल
बंद हो गया। वहां मौजूद लड़के उसे बचाने के लिए दौड़े, तब तक जाल में फंसने से उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। गर्दन और बॉडी चौथी मंजिल से तीसरी मंजिल पर अलग-अलग गिर गई। इस दौरान नीचे के पूरे फ्लोर पर खून फैल गया। घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। जौहरी प्लाजा में लगभग 30 दुकान बताई जा रही हैं। यहां सभी दुकानें सर्राफा व्यवसाइयों की हैं। जिस दुकान पर आसिफ काम करता था, वहां चांदी की पायल की ढलाई का काम होता था। आसपास के दुकानदारों ने बताया कि आसिफ एक ठेकेदार के अंडर में कारीगर था।
Next Story