भारत
BIG BREAKING: नागपुर में दो इलाके में हुआ हिंसक झड़प, सड़कों पर उतरी पुलिस
Shantanu Roy
17 March 2025 10:51 PM IST

x
देखें VIDEO...
Nagpur. नागपुर। नागपुर की कब्र को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में सोमवार शाम दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान उपद्रवियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. पथराव किया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. पत्थरबाजी से कई पुलिसवाले भी जख्मी हुए हैं. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, प्रशासन ने कहा है कि किसी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए. ये हिंसा उन दावों के बाद हुई, जिनमें मुस्लिम संगठनों ने आरोप लगाया कि विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल समेत कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कपड़े को जलाया, जिस पर धार्मिक बातें लिखी हुई थीं.
नागपुर के महाल इलाक़े में सांप्रदायिक हिंसा,गाड़ियाँ जलाई गईं। कई इलाक़ों में तनाव,BNS धारा 163 (144) लगाई गई।
— Abhinav Pandey (@Abhinav_Pan) March 17, 2025
मुख्यमंत्री ने शांति की अपील की,सुरक्षाबलों की कई टुकड़ियों का मार्च और तैनाती
ये विरोध संभाजीनगर में मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किया गया था. स्थानीय प्रशासन ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. नागपुर की हिंसक झड़प को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है. उन्होंने कहा कि नागरिक इस स्थिति में प्रशासन का पूरा सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लगातार पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं और नागरिकों को उनका सहयोग करना चाहिए.
#WATCH नागपुर (महाराष्ट्र) हिंसा: नागपुर के महल इलाके में हिंसा के दौरान एक JCB मशीन को आग के हवाले कर दिया गया। दो समूहों के बीच विवाद के बाद यहां तनाव बढ़ गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2025
पुलिस कर्मी और फायर ब्रिगेड के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/MftGgHgMpa
देवेन्द्र फडणवीस ने किसी भी अफवाह पर यकीन न करने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने की अपील की है. केंद्रीय मंत्री और नागपुर के सांसद नितिन गडकरी ने कहा कि कुछ अफ़वाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई है. शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने के लिए जाना जाता है. मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें. सड़कों पर न निकलें. कानून व्यवस्था में सहयोग करें. शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें, जिसके लिए नागपुर जाना जाता है. मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ़ कार्रवाई करेगी, जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं. मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति के बारे में सूचित किया जा चुका है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफ़वाहों पर ध्यान न दें. कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें. यह मेरी आप सभी से विनम्र विनती है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि स्थिति बिगड़ने पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया और वाहनों में आग लगा दी गई. घटनास्थल से मिले वीडियो में जलते हुए वाहन और पूरे इलाके में मलबा बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है. हिंसा रोकने और व्यवस्था बहाल करने के लिए झड़प शुरू होने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आगे की अशांति को रोकने के लिए अतिरिक्तकर्मियों को तैनात किया गया है.
Next Story





