भारत

BIG BREAKING: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद ने भी इस्तीफा दिया

jantaserishta.com
7 July 2021 5:30 PM IST
BIG BREAKING: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और रविशंकर प्रसाद ने भी इस्तीफा दिया
x

कैबिनेट विस्तार: रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर ने दिया इस्तीफा.

नई दिल्ली. नरेंद्र मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में आज बुधवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रही है. लेकिन इस विस्तार से पहले कई बड़े मंत्रियों तक की छुट्टी हो गई. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावडेकर ने भी विस्तार से पहले इस्तीफा दे दिया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार (PM Narendra Modi Cabinet Expansion) में आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे. शाम 6 बजे होने वाले इस शपथ में ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव चंद्रशेखर जैसे दिग्गज मंत्री पद की शपथ लेंगे. मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं की सूची में सबसे पहला नाम नारायण राणे का है. इनके अलावा असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, पशुपति कुमार पारस, टीकमगढ़ से सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, जेडीयू के रामचंद्र प्रसाद सिंह, मीनाक्षी लेखी, राज्यसभा सांसद अश्विनी वैष्णव, बिहार से सांसद राज कुमार सिंह, अपना दल की अनुप्रिया पटेल शामिल होंगे.


वहीं कैबिनेट में पहले से मंत्री किरण रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, भूपेंद्र यादव का नाम भी इस सूची में है. ऐसा कहा जा रहा है कि इन नेताओं का प्रमोशन हो सकता है. प्रधानमंत्री के इस कैबिनेट विस्तार में आगामी राज्यों में होने वाले चुनावों का खास ध्यान रखा गया है. ऐसे में उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल जैसे नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली है. इसके अलावा उत्तराखंड से अजय भट्ट को भी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story