भारत
BIG BREAKING: केंद्रीय मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी
Shantanu Roy
27 Sept 2024 6:52 PM IST

x
पाकिस्तान से आया था कॉल
Begusarai. बेगूसराय। बेगूसराय से बीजेपी BJP के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। गिरिराज सिंह के सांसद प्रतिनिधि रहे अमरेंद्र कुमार अमर के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करके यह धमकी दी गई। अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से व्हाट्सएप कॉल किया गया और गिरिराज सिंह और उन्हें गाली गलौज की गई और अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस मामले में नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।
बेगूसराय हेड क्वार्टर डीएसपी ने बताया कि अधिवक्ता और सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर के द्वारा नगर थाने की पुलिस को व्हाट्सएप पर एक आवेदन दिया गया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि पाकिस्तान से एक व्हाट्सएप कॉल उनके फोन पर आया। इस कॉल में बेगूसराय सांसद भारत सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह और उनके सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र अमर को अंजाम भुगतने को यानी जान से मारने की धमकी दी गई। अमरेंद्र अमर ने पुलिस को इस बात की व्हाट्सएप पर आवेदन के जरिए सूचना दी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नंबर और लोकेशन को भी ट्रेस कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर धमकी देनेवाला शख्स कौन था और उसका मकसद क्या था।
Next Story





