
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
वैशाली: शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक बार फिर शराब पीकर तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजनों ने आशंका जताई है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। शराब पीने वाले दो अन्य लोग गंभीर रूप से बीमार हैं जिनका इलाज नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना राघोपुर के वीरपुर गांव की है। मृतकों में एक का अंतिम संस्कार परिवार वालों ने कर दिया जबकि दो शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





