भारत

बिग ब्रेकिंग: मासूम को अगवा कर बेचने की थी तैयारी, फिर हुआ ये...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
25 Sept 2022 6:40 PM IST
बिग ब्रेकिंग: मासूम को अगवा कर बेचने की थी तैयारी, फिर हुआ ये...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

50 हजार रुपये में हुई थी डील.
कलादैवी: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मासूम को अगवा कर बेचने की तैयारी चल रही थी। लेकिन पुलिस ने वक्त रहते बच्चे को सकुशल बरामद कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये मामला जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सेमला गांव का है।
नानकचंद का घर गांव के बाहर खेतों में है। बुधवार को उसकी पत्नी सविता 2 साल की बेटी और डेढ़ महीने के मासूम बेटे के साथ झोपड़ी में सो रही थी। इस दौरान रात में उसका 45 दिन का बेटा गायब हो गया। जिसके बाद सविता ने थाने में इसकी शिकायत की। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बच्चे की खोज में टीमों को खोज पर लगाई।
पुलिस को सूचना मिली की गायब बच्चा अतरासी गांव के रहने वाले राजवीर के घर है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर मासूम को बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि सेमला गांव के सुरेश और उसकी पत्नी मुन्नी, राजवीर और दिल्ली के रहने वाले प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 50 हजार रुपये में मासूम को बेचने की तैयारी थी। पुलिस ने बताया कि प्रेमचंद के साढ़ू के बेटे की मौत हो गई है जिस कारण उसने अपने साढ़ू को मासूम बच्चा लाकर देने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उसने सुरेश और उसकी पत्नी से संपर्क किया। पति-पत्नी ने बच्चा चुराकर पचास हजार रुपये में प्रेमचंद को दे दिया था। प्रेमचंद बच्चे को लेकर दिल्ली जाने वाला था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story