भारत

बिग ब्रेकिंग: पार्थ चटर्जी के घर में चोरी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 July 2022 11:27 AM IST
बिग ब्रेकिंग: पार्थ चटर्जी के घर में चोरी, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लोग समझे ED का छापा पड़ा है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के दक्षिण 24 परगना के घर में चोरी का मामला सामने आया है. लोगों के मुताबिक बुधवार रात घर का ताला तोड़कर घुसे बड़े-बड़े बैग में भरकर सामान ले गए. इलाके के लोग ये समझते रहे की ईडी ने छापा मारा है.

बता दें कि पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के ठिकाने से ईडी अब तक करीब 50 करोड़ रुपए बरामद कर चुकी है. इतना ही नहीं बुधवार को हुई छापेमारी में ईडी को 4.30 करोड़ रुपए का गोल्ड भी मिला है. इसमें आधा-आधा किलो के 6 कंगन भी शामिल हैं.
ईडी ने 23 जुलाई को अर्पिता के फ्लैट पर छापा मारा था. इस दौरान ईडी को करीब 21 करोड़ रुपए कैश मिला था. इतना ही नहीं ईडी ने अर्पिता के घर से 20 मोबाइल और 50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी बरामद की थी. इसके बाद ईडी ने अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था.
ईडी की पूछताछ में अर्पिता मुखर्जी ने अपनी कुछ और संपत्तियों का जिक्र किया था. इनमें कोलकाता के बेलघरिया में स्थित फ्लैट भी शामिल था. ईडी इस फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई, इसके बाद अर्पिता के घर के टॉयलेट में जो कुछ मिला, उसे देखकर ईडी के अफसर भी हैरान रह गए.
ईडी को अर्पिता के घर से 27.9 करोड़ रुपए कैश मिला. इसमें 2000 रुपए और 5000 रुपए के नोटों के बंडल थे. बताया जा रहा है कि नोटों को 20-20 लाख और 50-50 लाख के बंडल बनाकर रखा गया था. अगर दोनों दिन की कार्रवाई के दौरान कैश मिला लिया जाए तो यह करीब 50 करोड़ (48.9 करोड़) रुपए हो जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story