भारत

BIG BREAKING: BJP में CONGRESS की खुशबू, देखें VIDEO

jantaserishta.com
12 Oct 2020 1:54 PM IST
BIG BREAKING: BJP में CONGRESS की खुशबू, देखें VIDEO
x
खुशबू सुंदर बीजेपी में शामिल.

तमिलनाडु में एक्ट्रेस से नेता बनीं खुशबू सुंदर बीजेपी में शामिल हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में खुशबू सुंदर ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में कुछ लोग ऊपर लेवल पर बैठे हैं, जिनका जमीनी हकीकत या लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है. वही नियम बना रहे हैं."

खुशबू ने 2014 में डीएमके छोड़ उसकी गठबंधन पार्टी कांग्रेस का हाथ थामा था.

लोकप्रिय स्टार खुशबू इससे पहले भी कई पार्टियों से जुड़ी हैं. वह 2010 में DMK में शामिल हुई थीं, जब DMK सत्ता में थी. उस समय, अभिनेत्री ने कहा था, "मुझे लगता है कि मैंने सही निर्णय लिया है. मुझे लोगों की सेवा करना बहुत पसंद है. मैं महिलाओं की भलाई के लिए काम करना चाहती हूं." जिसके चार साल बाद ही उन्होंने डीएमके छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा. 2014 में वह सोनिया गांधी से मिलने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गईं. अभिनेत्री ने तब कहा था, मुझे लगता है कि मैं अपने घर में हूं. कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भारत के लोगों के लिए अच्छा कर सकती है और देश को एकजुट कर सकती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story