भारत

बिग ब्रेकिंग: लड़के ने आत्महत्या की, पुलिस पहुंची, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
21 Nov 2022 5:25 PM IST
बिग ब्रेकिंग: लड़के ने आत्महत्या की, पुलिस पहुंची, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मंत्री के PA के बेटे अक्षय कुमार ने आत्महत्या कर ली है.
नई दिल्ली: तेलंगाना में मंत्री श्रीनिवास गौड़ के PA के बेटे अक्षय कुमार ने आत्महत्या कर ली है. उस पर सरकारी स्कीम के नाम पर लोगों से वसूली करने का आरोप लग रहा था. पुलिस को कोंदापुर में अक्षय का शव पंखे से लटका मिला है. बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह आठ बजे अक्षय ने आत्महत्या की.
जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय, तेलंगाना सरकार के पर्यटन और आयकर मंत्री श्रीनिवास गौड़ के पर्सनल असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहा था, दो महीने पहले उस पर आरोप लगा था कि राज्य सरकार की डबल बेडरूम फ्लैट वाली स्कीम के नाम पर वो कुछ लोगों से पैसे वसूल रहा था. उस मामले में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई थी. हाल ही में कुछ दिन पहले ही अक्षय निजी कंपनी में नौकरी के लिए हैदराबाद आया हुआ था. वो अपनी बहन के घर में रह रहा था. लेकिन सोमवार सुबह उसने अपनी बहन के घर पर ही आत्महत्या कर ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story