भारत

BIG BREAKING: काबुल में घुसे तालिबानी आतंकी, राजधानी में सभी लोग से कही ये बात

jantaserishta.com
15 Aug 2021 2:06 PM IST
BIG BREAKING: काबुल में घुसे तालिबानी आतंकी, राजधानी में सभी लोग से कही ये बात
x

अफगानिस्तान में तालिबान के आतंक से जुड़ी ताजा और चिंताजनक जानकारी सामने आ रही है. पता चला है कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Taliban enter Kabul) में कदम रख लिया है. न्यूज एजेंसी AP की खबर के मुताबिक, तीन अफगान अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि तालिबान के आतंकी काबुल की सीमाओं में दाखिल हो गए हैं. इससे पहले तालिबान ने सभी बॉर्डर क्रासिंग को कब्जे में ले लिया है.

तालिबान की तरफ से बयान भी आया है. इसमें कहा गया है कि तालिबान काबुल पर 'ताकत के बल पर' कब्जा नहीं करना चाहता. आगे कहा गया है कि वे सबकुछ ट्रांजिशन फेज (सत्ता परिवर्तन) से चाहते हैं.
अधिकारियों ने नाम ना आने की शर्त पर यह जानकारी दी. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल तक किसी तरह का संघर्ष वहां सीमा पर नहीं हो रहा है. तालिबान के आतंकी काबुल के कलाकान, काराबाग और पगमान जिलों में पहुंच गए हैं. इसको लेकर सरकार में भी चिंता देखी जा रही है. रविवार को दफ्तर में काम कर रहे कर्मचारियों को जल्दी घर भी भेज दिया गया था.
काबुल में घुसने की खबरों के बीच तालिबान की तरफ से भी बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि उनकी तरफ से अपने लड़ाकों को काबुल में नहीं घुसने को और सीमाओं पर ही इंतजार करने को कहा गया है. तालिबान ने कहा है कि वे आम लोगों या सेना के खिलाफ कोई बदले की कार्रवाई या हमला नहीं करेंगे, इसका 'वादा' देते हैं. कहा है कि तालिबान उन सभी को 'माफ' कर रहा है. साथ ही साथ सबको घर ही रहने की धमकी दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story