भारत

BIG BREAKING: सेना की वर्दी में घुसे संदिग्ध आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल

Shantanu Roy
10 May 2025 11:49 PM IST
BIG BREAKING: सेना की वर्दी में घुसे संदिग्ध आतंकियों ने किया हमला, एक जवान घायल
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सेना की वर्दी पहने कुछ संदिग्ध आतंकवादी भारत में दाखिल हुए हैं, जिन्होंने गश्त कर रहे एक भारतीय सैनिक पर गोलीबारी की। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तत्काल उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है। सेना और
खुफिया
एजेंसियों को आशंका है कि यह हमला बड़ी आतंकी साजिश का हिस्सा हो सकता है, इसलिए नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे इलाकों और प्रमुख चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सरकार और सेना के शीर्ष अधिकारी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है।

भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्धविराम के उल्लंघन को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार देर रात कहा कि सेना को सख्त कदम उठाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर आज शाम हुए समझौते का पाकिस्तान ने कुछ ही घंटों में "घोर उल्लंघन" किया है। विक्रम मिस्री ने मीडिया को बताया कि भारतीय सेना पूरी दृढ़ता से जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने में जुटी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई "अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है"।


उन्होंने कहा, "सशस्त्र बल हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह के उल्लंघन की पुनरावृत्ति होने पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।" विदेश सचिव ने कहा कि हम पाकिस्तान से अपेक्षा करते हैं कि वह स्थिति की गंभीरता को समझे और तत्काल प्रभाव से इस अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए। भारतीय सेना इस स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी प्रकार के उल्लंघन का कड़ा और निर्णायक उत्तर देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया है, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने
सीजफायर
का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया। इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। भारत सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा।
Next Story