भारत
BIG BREAKING: उत्तराखंड में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए
Shantanu Roy
7 July 2024 11:21 PM IST

x
बड़ी खबर
Dehradun. देहरादून। उत्तराखंड के चमोली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। हालांकि भूकंप की तीव्रता ज्यादा नहीं रहने के चलते कई लोगों को इसका अहसास भी नहीं सका। बता दें कि चमोली में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं।
उत्तराखंड के चमोली में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/xVVVypjTBn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2024
शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। यह घटना बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच स्थित चटवापीपल के पास हुई थी। दोनों दोपहिया वाहन पर सवार होकर बद्रीनाथ से लौट रहे थे, तभी यह घटना हुई।
Next Story





