
x
सड़क किनारे खड़ा पेड़ बना मौत का कारण, बड़ा हादसा
Firozabad फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में सोमवार शाम आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। थाना फरिहा क्षेत्र के पृथ्वीपुर चिडरई गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में सड़क किनारे खड़ा विशाल नीम का पेड़ उखड़कर ई-रिक्शा और बाइक पर गिर गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
फिरोजाबाद में तेज आंधी बनी काल।फरिहा थाना क्षेत्र के चिड़रई गांव के पास चल रहे एक ई-रिक्शा पर नीम का पेड़ गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं। मृतकों में गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) और गंगा सिंह (65) शामिल हैं।घटना के बाद pic.twitter.com/V97aGpEX7d
— Asif Ansari (@Asifansari9410) June 29, 2026
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक आई तेज धूलभरी आंधी के दौरान पेड़ अपनी जड़ों से उखड़ गया और सड़क से गुजर रहे ई-रिक्शा पर जा गिरा। हादसे के वक्त ई-रिक्शा में करीब नौ यात्री सवार थे। उसी दौरान पास से गुजर रही एक बाइक भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से पेड़ को हटाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
घटना के चलते कुछ समय के लिए सड़क यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रभावित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खराब मौसम में सड़क सुरक्षा और पुराने पेड़ों की समय पर कटाई व निरीक्षण की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
Next Story





