भारत

BIG BREAKING: सपा नेता गिरफ्तार, नाबालिग का कपड़ा उतरवाने का लगा था आरोप

Shantanu Roy
12 Aug 2024 12:59 PM GMT
BIG BREAKING: सपा नेता गिरफ्तार, नाबालिग का कपड़ा उतरवाने का लगा था आरोप
x
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
Ayodhya. अयोध्या। अयोध्या के बाद अब कन्नौज में समाजवादी पार्टी का एक बड़ा नेता छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह को एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में रविवार देर रात हिरासत में ले लिया। नवाब सिंह अखिलेश यादव का करीबी बताया जाता है। उस पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि नाबालिग बुआ के साथ नौकरी के लिए नवाब सिंह के पास पहुंची थी। जहां उसने लड़की के कपड़े उतरवाए और छेड़छाड़ की। जानकारी के मुताबिक, तिर्वा क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग अपनी बुआ के साथ रविवार को सपा नेता के डिग्री कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए गई थी।

पीड़िता के अनुसार उसे मेडिकल कॉलेज में नौकरी के लिए बुलाया गया था। वहां कुछ देर के लिए बुआ के वहां से हटने पर सपा नेता ने नाबालिग से न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसके कपड़े उतारवा दिए। बुआ जब वापस लौटी तो विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने देर रात सपा नेता के डिग्री कॉलेज पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि फिलहाल नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा है। जबकि केस दर्ज कर सपा नेता को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। कन्नौज के सपा जिला अध्यक्ष कमील खान ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि जिले के अड़ंगापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवाब सिंह को सपा नेता बताया जा रहा है। जो गलत है। नवाब सिंह यादव 5 साल से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसके अलावा वह पार्टी के प्रारंभिक सदस्य या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है।
Next Story