भारत

बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस के इतने विधायक बीजेपी में शामिल होंगे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा

jantaserishta.com
14 Sept 2022 10:53 AM IST
बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस के इतने विधायक बीजेपी में शामिल होंगे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बीजेपी प्रदेश ने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है, जब कांग्रेस देशभर में खोई अपनी जमीन को वापस लेने के लिए 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है.
पणजी: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के गोवा प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावड़े ने दावा किया है कि कांग्रेस के 8 विधायक बीजेपी में शामिल होंगे.
गोवा बीजेपी प्रदेश ने ये दावा ऐसे वक्त पर किया है, जब कांग्रेस देशभर में खोई अपनी जमीन को वापस लेने के लिए 'कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकाल रही है. राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता देशभर में 150 दिन की 3570 किमी की यात्रा निकाल रहे हैं. यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी.
40 विधानसभा सीटों वाले गोवा में इस साल फरवरी में विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें से बीजेपी गठबंधन (NDA) के 25 विधायक हैं. वहीं कांग्रेस के 11 विधायक हैं. लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया है कि 11 में से 8 विधायक उनकी पार्टी में शामिल होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story