भारत
BIG BREAKING: काठमांडू में सीता एयर की इमरजेंसी लैंडिंग, 12 भारतीय यात्री सुरक्षित
Shantanu Roy
16 April 2025 6:45 PM IST

x
बड़ी खबर
Kathmandu. काठमांडू। 12 भारतीयों के साथ उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक खराबी आ जाने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। सभी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक हवा में उड़ान भर रहे एक विमान के ‘हाइड्रोलिक’ प्रणाली में खराबी आने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल आपात स्थिति में विमान को काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का फैसला लिया गया। पायलट ने बहुत ही सूझबूझ के साथ इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसमें 12 भारतीय यात्री भी सवार थे।
एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के प्रवेशद्वार लुक्ला से रामेछाप जा रहे निजी कंपनी ‘सीता एयर’ के विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद उसे त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। अधिकारी ने बताया कि डोर्नियर विमान में 12 भारतीय, दो नेपाली और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। सही समय पर सटीक फैसला लिए जाने के चलते विमान को काठमांडू एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक उतारा गया। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसे ट्रैक्टर की मदद से पार्किंग स्थल तक ले जाया गया। अधिकारी ने बताया इस विमान में ‘‘हाइड्रोलिक प्रेशर’’ में कमी का संकेत मिला। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं।
Tagsविमानइमरजेंसी लैंडिंगतकनीकी खराबीसीता एयरकाठमांडूत्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डापायलटभारतीय यात्रीनेपालहाइड्रोलिक प्रणालीडोर्नियर विमानलुक्लारामेछापमाउंट एवरेस्ट क्षेत्रआपात स्थितिसुरक्षित लैंडिंगचालक दलAircraftEmergency LandingTechnical FaultSita AirKathmanduTribhuvan International AirportPilotIndian PassengersNepalHydraulic SystemDornier AircraftLuklaRamechhapMount Everest RegionEmergency SituationSafe LandingCrew Members.
Next Story





