भारत

BIG BREAKING: पेड़ गिरने से स्कूल की दीवार ढही, 2 लोग गंभीर

Shantanu Roy
10 Aug 2024 3:15 PM GMT
BIG BREAKING: पेड़ गिरने से स्कूल की दीवार ढही, 2 लोग गंभीर
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में भारी बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से एक स्कूल की दीवार ढह गई जिसकी चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार शाम को द्वारका के बाबा हरिदास नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में शाम छह बजकर 20 मिनट पर जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार, दोनों व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे और बारिश से बचने के लिए एक बड़े
नीम
के पेड़ के नीचे रुके थे। एक अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण पेड़ उखड़कर गिर पड़ा और दोनों व्यक्ति घायल हो गए। इस पेड़ के गिरने से एक स्कूल की दीवार भी ढह गई। उन्होंने बताया कि राकेश (25) और अशोक कुमार यादव (32) पेड़ और दीवार के मलबे के नीचे फंस गए, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों को तुरंत राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
Next Story