भारत

बिग ब्रेकिंग: तेजी से फैल रही बच्चा चोर की अफवाह, अब हुआ ये...

jantaserishta.com
11 Sept 2022 5:37 PM IST
बिग ब्रेकिंग: तेजी से फैल रही बच्चा चोर की अफवाह, अब हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पिछले तीन महीने में ऐसी 42 घटनाएं घटीं, जिसमें 50 से अधिक लोग पीटे गए या उन्हें बंधक बना लिया गया।
पटना: बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह में हर दूसरे दिन पिटाई की घटनाएं घट रही हैं। पिछले तीन महीने में ऐसी 42 घटनाएं घटीं, जिसमें 50 से अधिक लोग पीटे गए या उन्हें बंधक बना लिया गया। शनिवार को बेगूसराय में भीड़ ने विक्षिप्त महिला को बांधकर पीटा, जबकि शुक्रवार को कटिहार में लोगों ने दो की पिटाई कर दी।
बेगूसराय के वाजितपुर में शनिवार को भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में विक्षिप्त महिला को बांधकर पीटा। पुलिस ने उसे छुड़ाया। वह अपना नाम भी नहीं बता पा रही है। वहीं, वैशाली के जहांगीरपुर पंचायत में बुधवार रात एक चोर ने घर में सो रहे महेंद्र भगत के बच्चे को चुराने की कोशिश की। हालांकि शोर मचाने पर चोर बच्चे को फेंककर भाग गए। वहीं, गुरुवार को पटेढ़ी बेलसर में बच्चा चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की पिटाई हुई।
कटिहार के कोढ़ा में भीख मांगने गए दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटा। सिमरी बख्तियारपुर निवासी दानी राठौर व नीतीश को कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा। बाद में पुलिस जांच में दोनों भिखारी निकले। 10 सितंबर को आजमनगर के एक गांव में बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बंगाल के मालदा से आए 5-6 लोगों को बंधक बना लिया। वहीं, बांका जिले में बच्चा चोर के आरोप में एक महिला एवं पुरुष की पिटाई कर दी गई।
गया के वजीरगंज में चार दिनों में तीन की पिटाई हुई। पटना में 25 जून को एक बच्ची को चुराने का मामला सामने आया था। मुजफ्फरपुर में बच्चा चोरी के संदेह में मारपीट की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। सीतामढ़ी में 9 व शिवहर में एक घटना हुई है। पूर्वी चंपारण में दो महिलाओं के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है। वहीं, पलनवा थाने के कलिकापुर में भीड़ ने एक अधेड़ की बच्चा चोरी के प्रयास के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला। पश्चिम चंपारण में छह जबकि समस्तीपुर जिले में पांच घटनाएं हो चुकी हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story