BIG BREAKING: होली जुलूस में उपद्रव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Shahjahanpur. शाहजहांपुर। 64 साल बाद होली और रमजान का जुमा एक साथ पड़ा है। 4 मार्च 1961 यानी 64 साल बाद ऐसा मौका आया है। यूपी में किसी भी अव्यवस्था या हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। मस्जिदों के बाहर फोर्स तैनात है। जगह-जगह ड्रोन से निगरानी की जा रही है। शाहजहांपुर में होली पर लाट साहब का जुलूस निकल रहा था। पीछे-पीछे पुलिस चल रही थी।
यूपी : जिला शाहजहांपुर में होली पर निकल रहे "लाट साहब" के जुलूस में बवाल। जुलूस में शामिल कुछ हुड़दंगियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने हुड़दंगियों को लाठियां फटकारकर खदेड़ा। pic.twitter.com/MhJYWn80oz
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 14, 2025
संभल में सीओ अनुज चौधरी ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। कहा- लगातार पेट्रोलिंग की जा रही, स्थिति सामान्य है। मस्जिद के सामने से शांतिपूर्वक तरीके से होली का जुलूस निकाला गया। अलीगढ़ में पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया है। यहां संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में भी जवान तैनात किए गए हैं।
कानपुर, वाराणसी, सहारनपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बहराइच, मुजफ्फरनगर, मेरठ और अलीगढ़ में पुलिस ने मार्च किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हुड़दंग न करें। किसी पर बेवजह रंग न डालें। ज्यादातर जिलों में मस्जिदों, मदरसों और मजारों को तिरपाल और पन्नी से ढका गया है, ताकि रंग न पड़े।
इसके अलावा 18 जिलों में जुमे की नमाज का वक्त बदला गया है। नमाज का टाइम एक घंटा आगे बढ़ा गया है। 2 बजे से शुरू हुई है। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी समुदाय से अपील की है कि अगर रंग पड़ जाए तो किसी को कुछ न कहें।





