भारत
BIG BREAKING: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष
jantaserishta.com
13 Sept 2023 10:07 AM IST

x
अयोध्या: श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। चंपत राय ने ट्वीट कर दी जानकारी।
श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा करेगी SSF की टीम
देश और दुनिया के करोड़ों रामभक्तों का इंतजार अब बस खत्म ही होने वाला है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर आकार ले चुका है, तारीख भी तय है, मुख्य अतिथि भी तय हैं और तैयारियां भी पूरी हैं। केवल इंतजार रामलला की एक झलक पाने का है। दरअसल, श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में प्रस्तावित है। मंदिर की सुरक्षा व्यवथा को देखते हुए विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) की पहली टीम रामनगरी पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि टीम के 280 जवान श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, रामलला के दर्शन 25 हजार लोग एक साथ कर पाएंगे। मंदिर में बिजली, पानी, लॉकर और भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा शौचालय और तीर्थयात्री सेवा केंद्र व चिकित्सालय भी बनेंगे। ये सभी सेवाएं भक्तों के लिए पूरी तरह से नि:शुल्क होंगी और आरती-दर्शन का भी कोई शुल्क नहीं लगेगा।
श्री रामजन्मभूमि पर खुदाई में मिले प्राचीन मंदिर के अवशेष। इसमें अनेकों मूर्तियाँ और स्तंभ शामिल हैं। pic.twitter.com/eCBPOtqE1W
— Champat Rai (@ChampatRaiVHP) September 12, 2023
Tagsअयोध्याश्री रामजन्मभूमिरामजन्मभूमिप्राचीन मंदिरचंपत रायAyodhyaShri Ram JanmabhoomiRam JanmabhoomiAncient TempleChampat Rai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





