भारत
BIG BREAKING: दिल्ली के नए मेयर बने राजा इकबाल सिंह, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
25 April 2025 4:19 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के मेयर बन गए हैं. उन्हें 133 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को महज 8 वोट मिले है. वहीं, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर बने हैं।
#WATCH | BJP councillors celebrate after the party's Raja Iqbal Singh is elected as Delhi's new Mayor pic.twitter.com/dHh498GTQk
— ANI (@ANI) April 25, 2025
केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली के मेयर पद पर दो साल बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी हो गई है। भाजपा के राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बन गए हैं। बता दें कि शुक्रवार 25 अप्रैल को दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। मेयर के पद पर राजा इकबाल सिंह विजयी हुए। वहीं, डिप्टी मेयर के पद पर भी भाजपा के जय भगवान यादव की जीत हो गई है। राजा इकबाल सिंह का दावा है कि भाजपा भ्रष्टाचार को खत्म करेगी और बीते दो वर्षों से रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेगी।
दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद चुनाव में कुल 142 वोट पड़े थे। शुक्रवार को चुनाव के लिए हुई वोटिंग में राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मनदीप सिंह को केवल 8 वोट प्राप्त हुए। वहीं, एक वोट इनवेलिड हो गया। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था। इसके बाद चुनाव में कुल 142 वोट पड़े थे। शुक्रवार को चुनाव के लिए हुई वोटिंग में राजा इकबाल सिंह को 133 वोट मिले। उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के मनदीप सिंह को केवल 8 वोट प्राप्त हुए। वहीं, एक वोट इनवेलिड हो गया।
Next Story





