भारत

BIG BREAKING: राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिली, CM भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी भी साथ

jantaserishta.com
6 Oct 2021 1:05 PM IST
BIG BREAKING: राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिली, CM भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी भी साथ
x

नई दिल्ली: सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में राहुल गांधी सीतापुर जाने की इजाजत दे दी गई है,

लखीमपुर जाने का ऐलान कर निकले कांग्रेस नेता राहुल की फ्लाइट ने लखनऊ के लिए उड़ान भर ली है। राहुल के साथ छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश सिंह बघेल और पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी है। राहुल को पहले दिल्‍ली एयरपोर्ट पर ही रोकने की तैयारी थी। उन्‍हें वहां पहुंचने पर सीआईएसएफ ने रोका भी लेकिन बाद में एयरपोर्ट अर्थारिटी के अधिकारियों को बोर्डिंग पास दिखाने और विरोध जताने के बाद राहुल को फ्लाइट लेने के लिए जाने दिया गया।
इसके बाद राहुल अन्‍य नेताओं के साथ एयरपोर्ट की बस में सवार होकर फ्लाइट तक गए और लखनऊ की फ्लाइट ली। उधर लखनऊ में एयरपोर्ट जाने की कोशिश कर रहे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर रोक दिया गया है। बुधवार सुबह लखनऊ में कमिश्‍नर डी.के.ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी ने शासन से सीतापुर और लखीमपुर जाने की अनुमति मांगी थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story