भारत
BIG BREAKING: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोबैगो की संसद में किया संबोधन
Shantanu Roy
4 July 2025 10:03 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो की संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए वहां बसे भारतीय समुदाय और भारत-त्रिनिदाद संबंधों पर गर्व व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि 180 साल पहले जब पहले भारतीय समुद्र पार कर इस भूमि पर पहुंचे, तो उन्होंने कठिनाइयों के बावजूद एक नई संस्कृति का निर्माण किया। “भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं,” उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य तक भारतवंशी आज हर क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Addressing the Joint Assembly of the Parliament of Trinidad & Tobago. https://t.co/DmXqV6mq4s
— Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2025
#WATCH पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद और टोबैगो): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "..180 साल पहले, पहले भारतीय समुद्र पार एक लंबी और कठिन यात्रा के बाद इस भूमि पर पहुंचे थे। भारतीय धुनें कैरेबियाई लय के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुईं...राजनीति से लेकर कविता तक, क्रिकेट से लेकर वाणिज्य… pic.twitter.com/ZnMrswT4LP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2025
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने महिला सशक्तिकरण पर भी जोर दिया और त्रिनिदाद की महिला राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए उन्हें प्रवासी भारतीयों की बेटियां बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस ऐतिहासिक "लाल सदन" में बोलने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनकर गर्व महसूस कर रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान की बात करते हुए स्कंद पुराण का उल्लेख किया और कहा कि एक बेटी दस बेटों के बराबर सुख देती है। उन्होंने बताया कि आज भारत में महिलाएं अंतरिक्ष, स्टार्टअप, विज्ञान, खेल, शिक्षा, उद्यम और सशस्त्र बलों में नेतृत्व कर रही हैं।
Tagsनरेंद्र मोदीत्रिनिदाद संसदप्रवासी भारतीयप्रधानमंत्री मोदी भाषणमहिला सशक्तिकरणभारतीय विरासतModi Trinidad SpeechdiasporaIndian contributionwomen empowermentIndia Caribbean relationsNarendra Modi addressजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





