भारत
BIG BREAKING: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी रक्षाबंधन पर देश के नाम दिया संदेश
Shantanu Roy
19 Aug 2024 12:22 AM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। दुकानों पर रगं-बिरंगी राखियों का कलेक्शन भी बिकने लगा है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को संध्या देश के लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस दौरान भाई-बहन के रिश्ते को अनोखा बताया और कहा कि यह भाई-बहन के बीच अनोखे बंधन का त्योहार है, जो आपसी विश्वास और प्रेम को मजबूत करता है। उन्होंने इस दौरान महिलाओं की रक्षा पर भी देश के लोगों को संदेश दिया है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि रक्षाबंधन हमारे देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। यह त्योहार सांस्कृतिक और धार्मिक सीमाओं से परे है। द्रौपदी मुर्मू ने इस दौरान राष्ट्रपति भवन द्वारा संदेश में देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महिलाओं के हितों, अधिकार और सम्मान को लेकर कहा कि यह त्योहार हमारे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमारे संकल्प को मजबूत करने का काम करता है।
उन्होंने कहा कि यह त्योहार देश में प्रेम और सद्भावना को बढ़ाता है। उन्होंने इस दौरान उम्मीद जताई कि इस त्योहार के जरिए महिलाओं का सम्मान समाज में बढ़ेगा। बता दें कि रक्षाबंधन के अवसर को खास बनाने की तैयारी दिल्ली मेट्रो ने भी कर रखी है। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने रक्षाबंधन के अवसर पर भीड़ से निपटने के लिए तय मेट्रो से अधिक मेट्रो ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। साथ ही डीएमआरसी ने इस दौरान मेट्रो स्टेशनों पर अस्थायी टिकट काउंटरों को खोलने का भी निर्णय लिया है। बता दें कि इस दौरान दिल्ली मेट्रो में तैनात कर्मचारियों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी, ताकि यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान जाने में किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बता दें कि इस दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग रोजाना के मुकाबले ज्यादा बसें चलाने वाली है। साथ ही रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की भी व्यवस्था की गई, ताकि इस दिन किसी महिला को किराया न देना पड़े।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





