BIG BREAKING: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द कर सकते है ये ऐलान

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्द नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, अगले 15 दिन के अंदर अमरिंदर सिंह नई पार्टी बना लेंगे. करीब एक दर्जन कांग्रेसी नेता भी उनके संपर्क में हैं. दरअसल, कैप्टन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से लगातार कयास लगाए जा रहे थे कि वे या तो भाजपा में जा सकते हैं या नई पार्टी बना सकते हैं. उन्होंने हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात भी की थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





