भारत

BIG BREAKING: महाकुंभ आगजनी मामलें में PM मोदी ने CM योगी से ली जानकारी

Shantanu Roy
19 Jan 2025 6:25 PM IST
BIG BREAKING: महाकुंभ आगजनी मामलें में PM मोदी ने CM योगी से ली जानकारी
x
बड़ी खबर
Prayagraj. प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की और प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 में लगी आग के बारे में जानकारी ली।आग बुझा दी गई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

महाकुंभ का आज 7वां दिन है। CM योगी भी पहुंचे हैं। उन्होंने हेलिकॉप्टर से महाकुंभ मेला क्षेत्र का जायजा लिया। मंथन होगा कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालु आए तो भीड़ कैसे संभालेंगे। 22 जनवरी को महाकुंभ में होने वाली कैबिनेट मीटिंग की तैयारियां, PM मोदी और राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम पर भी मंथन होगा। जूना अखाड़े के बाद अब निरंजनी अखाड़े में भी नागा संन्यासी बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां 400 से ज्यादा संन्यासियों का संस्कार किया जा रहा है। इनकी कसम प्रार्थना भोर में 4 बजे होगी।

रविवार को दोपहर 12 बजे तक 31 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। अब तक कुल 8 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। 27 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह भी कुंभ आएंगे। वह संगम स्नान करके पूजा-अर्चना करेंगे। मेला क्षेत्र के सेक्टर-6 में बालू को JCB से बराबर किया जा रहा था, तभी लाल कपड़े में लपेटा नवजात लड़के का शव मिला। इसके बाद काम रोक दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शव करीब 10 दिन पुराना है। रात 10 बजे महाकुंभ में बम की सूचना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में बम की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। महाकुंभ में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है।

हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं। 20 से 25 टेंट जल गए हैं। महाकुंभ में प्रतिदिन देश और विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था और विश्वास की डुबकी लगा कर देश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को आत्मसात कर रहे हैं। आज एनडीआरएफ टीमों की तत्परता, दृढ़ता और कार्य कुशलता ने त्रिवेणी संगम क्षेत्र में स्नान करने आए झारखंड के एक ही परिवार के पांच लोगों के जीवन का बचाने का काम किया। दुर्घटना उस समय हुई जब उस परिवार की नाव गहरे पानी में तेज बहाव की वजह से अनियंत्रित होकर डूबने लगी। मौके पर ही एनडीआरएफ की टीम पानी में गस्त लगा रही थी, बचाव कार्मिकों ने संकटग्रस्त परिवार की बचाव पुकार को सुनते ही बिना समय गंवाए अपने कर्तव्य का पालन करते हुए तत्काल गहरे पानी में फंसी नाव के पास पहुंच कर सभी फंसे हुए लोगों को उस नाव से बाहर निकाला और अपनी नाव से सुरक्षित स्थान पर ले आए।
Next Story