भारत
BIG BREAKING: कुवैत हादसे को लेकर PM मोदी ने की समीक्षा बैठक, लिया ये बड़ा फैसला
Shantanu Roy
12 Jun 2024 10:03 PM IST

x
देखें VIDEO...
New Delhi. नई दिल्ली। कुवैत हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकालीन बैठक ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत अग्निकांड पर एक समीक्षा बैठक की है और त्वरित कार्यवाही करते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह को कुवैत जाने का निर्देश दिया है। कुवैत में एक आवासीय इमारत में आग लगने के कारण बड़ी संख्या में भारतीयों की मौत और हताहतों की संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने राहत कार्यों की निगरानी एवं कुवैत सरकार के साथ समन्वय के लिए विदेश राज्य मंत्री को वहां भेजने का निर्देश दिया है। कुवैत अग्निकांड में मारे गए लोगों के परिवार को 2-2 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया गया।
कुवैत हादसे पर प्रधानमंत्री ने की बैठक https://t.co/DhxWKZboLm pic.twitter.com/zIHxdr2XIv
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) June 12, 2024
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यहां एक्स पर अपनी पोस्ट में यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्देश दिया है, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह आग त्रासदी में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी करने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मारे गए लोगों के शवों को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के मकसद से स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय करने के लिए तत्काल कुवैत रवाना हो रहे हैं।”
बता दें कि दक्षिणी कुवैत के अल-मंगफ में बुधवार को छह मंजिला एक आवासीय इमारत में भीषण आग लगने की घटना में 40 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। कुवैत के अधिकारी राहत एवं बचाव में जुटे हुए हैं तथा मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। ये भीषण हादसा बुधवार को स्थानीय समयानुसार तड़के 4 बजे के करीब हुआ। प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस हादसे पर गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है। कुवैत में भारतीय राजनायिक मिशन के अधिकारी वहां के प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों की सहायता में जुटे हुए हैं।
Next Story





