भारत

बिग ब्रेकिंग: आरएसएस के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Sept 2022 4:27 PM IST
बिग ब्रेकिंग: आरएसएस के दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला, मचा हड़कंप
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक 
नई दिल्ली: केरल में नेशनल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी (NIA) की छापेमारी के विरोध में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने बंद बुलाया था, लेकिन कन्नूर के पैय्यानूर में कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करने से मना कर दिया. इस दौरान पीएफआई कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जो देखते-देखते ही हिंसक झड़प में बदल गई. इससे पहले केरल के कई और शहरों में पीएफआई का उग्र प्रदर्शन देखने को मिला है.
केरल में पीएफआई के बंद के दौरान कई शहरों से तोड़फोड़ की खबर है. त्रिवेंद्रम, कोल्लम और कोझीकोड से बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की तस्वीरें सामने आई है. कोच्चि में PFI ने केंद्रीय एजेंसियों के छापों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. वहीं स्थानीय स्तर पर दुकानें बंद कराने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक यहां पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक वो कथित तौर पर दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे थे.
कन्नूर में पीएफआई का विरोध प्रदर्शन और उग्र होता जा रहा है. यहां के मत्तानूर में आरएसएस (RSS) के एक कार्यालय पर पीएफआई के दो लोगों द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की खबर है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस मामले में जांच की जा रही है. इससे पहले केरल में कई जगहों पर पीएफआई के दुकानों, सार्वजनिक संपत्ति और होटलों को नुकसान पहुंचाने की भी खबर आई है.
NIA ने 22 सितंबर को देर रात देशभर में PFI के करीब 150 ठिकानों पर छापेमारी की. 15 राज्यों में एक साथ की गई इस छापेमारी को पूरा करने में एनआईए के 200 अफसरों ने कार्रवाई की. इसमें सौ से ज्यादा टेरर फंडिग के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. बेहद सीक्रेट तरीके से प्लान किए गए इस ऑपरेशन में केरल से लेकर दिल्ली, यूपी तक एक्शन हुआ. इसमें PFI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ. एम. ए. सलाम को केरल से गिरफ्तार किया गया. वहीं दिल्ली PFI प्रमुख परवेज अहमद को भी अरेस्ट किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story