भारत
बिग ब्रेकिंग: यात्री को हिरासत में लिया गया, जानें वजह
jantaserishta.com
19 Oct 2022 3:14 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
रायपुर जा रहा निवासी कुणाल जैन एक केमिकल कंपनी में काम करता है.
लखनऊ: इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ जा रहे कानपुर के एक यात्री को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा मशीनों में विस्फोटक होने की दीप बजने के बाद ही एसएस ने यात्री को दूसरों से अलग कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स एयरपोर्ट के डॉमेस्टिक टर्मिनल पहुंच गई। जांच के बाद यात्री को हिरासत में ले लिया।
बाद में पता चला की रायपुर जा रहा कानपुर निवासी कुणाल जैन एक केमिकल कंपनी में काम करता है जिसका सैंपल लेकर वह जा रहा था। उस सैंपल में 90 फ़ीसदी निकिल और कुछ मात्रा में फास्फोरस होता है। फास्फोरस की मौजूदगी के कारण सुरक्षा मशीनों का सायरन बज उठा जिसकी वजह से सीआईएसफ ने यात्री को रोक लिया।
यात्री ने एयरपोर्ट चौकी प्रभारी जयप्रकाश को बताया कि उसने खुद ही जानकारी दी थी कि वह सैंपल लेकर जा रहा है। सीआईएसएफ चाहे तो इसकी जांच कर सकती है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए यात्री को सरोजिनी नगर थाने भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





