भारत

BIG BREAKING: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर नियम, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब

Shantanu Roy
10 May 2025 9:55 PM IST
BIG BREAKING: पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर नियम, भारत दे रहा मुंहतोड़ जवाब
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच 86 घंटों तक चला युद्ध शनिवार शाम 5 बजे खत्म हो गया. जब दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई. लेकिन इसके 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है. जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से पाकिस्तान की उकसावेभरी गतिविधियां एक बार फिर तेज़ हो गई हैं. शनिवार रात को पाकिस्तान ने कई इलाकों में संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, वहीं एक संदिग्ध ड्रोन को लेकर कश्मीर के बारामूला जिले में धमाका हुआ है.
जानकारी के अनुसार, अखनूर, राजौरी और आरएसपुरा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान द्वारा तोपखाने से गोलाबारी की गई है. वहीं, बारामुला में एक ड्रोन से अटैक हुआ है. पाकिस्तान ने जम्मू के पलनवाला सेक्टर में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है. वहीं, भारतीय सेनाओं को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया गया है. सरकार ने बीएसएफ को पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा है. इन घटनाओं के बाद जम्मू के बड़े हिस्से में ब्लैकआउट कर दिया गया है. बारामुला में भी ब्लैकआउट किया गया है. श्रीनगर के कई इलाकों में बिजली गुल हुई है.
इसके अलावा राजस्थान के पोकरण में भारी संख्या में ड्रोन आ रहे हैं. हालांकि, डिफेंस सिस्टम इन्हें नष्ट कर रहा है. राजौरी में भी गोलीबारी की खबरें आ रही हैं. वहीं, पंजाब के अमृतसर और फिरोजपुर में भी ब्लैकआउट किया गया है. बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब युद्धविराम हो गया है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी. इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश आकाश, जल, और थल पर तत्काल हमले रोक देंगे. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है. मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
Next Story