भारत

BIG BREAKING: BJP कार्यालय में पदाधिकारी भिड़े, वीडियो वायरल

Shantanu Roy
27 Feb 2025 5:28 PM IST
BIG BREAKING: BJP कार्यालय में पदाधिकारी भिड़े, वीडियो वायरल
x
ब्रेकिंग VIDEO...

Jaipur. जयपुर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के सामने ही पदाधिकारी भिड़ गए और एक-दूसरे के थप्पड़ जड़ दिए। मौके पर मौजूद अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दोनों को अलग किया। घटना उस समय हुई, जब भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक शुरू होने वाली थी। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ बैठक में पहुंचे थे। अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी प्रदेशाध्यक्ष को एस्कॉर्ट करते हुए मंच तक लेकर आए। वह मंच पर चढ़ने लगे तो उन्हें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने रोक दिया। इस पर जैकी ने जावेद को थप्पड़ जड़ दिया।

थप्पड़ लगते ही जावेद ने भी जैकी को थप्पड़ मार दी। उसके बाद दोनों अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए। करीब 30 से 40 सेकेंड तक दोनों लड़ते रहे। उसके बाद बीजेपी के अन्य पदाधिकारी ने दोनों का अलग किया। घटना को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जावेद कुरैशी ने कहा- मंच पर जो अपेक्षित थे, उन्हीं के लिए कुर्सी लगाई गई थी, लेकिन जैकी ने कहा कि अध्यक्ष के पीछे मेरी कुर्सी लगाई जाए। हमने उनसे शालीनता से नीचे उतरने के लिए कहा तो वह गली-गलौज पर उतर आए।

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा में पूर्व उपाध्यक्ष रहे फरीदुद्दीन जैकी ने कहा- मैंने किसी भी पदाधिकारी से कोई बदतमीजी नहीं की थी। मैं अध्यक्ष को मंच पर बैठाकर नीचे उतर रहा था। मुझे बदनाम करने के लिए महामंत्री जावेद कुरैशी ने यह सब किया। दरअसल, आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी की बैठक रखी गई थी। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री शामिल हुए थे। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ शामिल हुए थे। बैठक के बाद मोर्चे की ओर से मदन राठौड़ का सम्मान कार्यक्रम भी रखा गया था।

Next Story