भारत

BIG BREAKING: अब एकमात्र लक्ष्य आतंकियो का खात्मा: भारतीय सेना

Shantanu Roy
8 May 2025 10:55 PM IST
BIG BREAKING: अब एकमात्र लक्ष्य आतंकियो का खात्मा: भारतीय सेना
x
अमित शाह ने सभी अर्धसैनिक बलों के DG से बात की
New Delhi. नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अमेरिका, चीन से जो फाइटर जेट खरीदे थे, सबको भारत ने मार गिराया है! किसी भी हाल में पाकिस्तान को नहीं छोड़ेंगे ! अब एकमात्र लक्ष्य आतंकियो का खात्मा। भारत के काउंटर अटैक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. लाहौर, इस्लामाबाद, कराची और बहावलपुर में सायरन बज रहे हैं. पाकिस्तान को भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बीच इंडियन नेवी भी एक्शन में आ गई है. भारतीय नौसेना का पश्चिमी कमांड पाकिस्तान को जवाब देने के लिए शामिल होने की योजना बना रहा है.
भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के सबसे अपडेटेड एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) को तबाह कर दिया है. यह डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान की निगरानी और युद्ध नियंत्रण क्षमताओं का एक अहम हिस्सा माना जाता है. राजस्थान में पाकिस्तान के हमले की कोशिश नाकाम हो गई है. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने जैसलमेर में पाकिस्तान की 30 मिसाइलें मार गिराईं. जम्मू में ब्लैकआउट के बाद अब बिजली बहाल कर दी गई है. पाकिस्तान ने जम्मू एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर ड्रोन से मिसाइल अटैक करने की कोशिश की थी. भारतीय एयर डिफेंस द्वारा जैसलमेर में पाकिस्तानी F16 को मार गिराया गया, पायलट के घायल होने की खबर।
लाहौर
कराची
इस्लामाबाद
सियालकोट
पेशावर
इन सभी पाकिस्तानी शहरों पर भारत का ताबड़तोड़ हमला।
भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट समेत कई शहरों पर हमले शुरू कर दिए हैं। भारत के जम्मू, पंजाब, राजस्थान में पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के शहरों पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है।
इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में उनके कुल 3 लड़ाकू विमानों को मार गिराया। भारत ने पाकिस्तान के जिन लड़ाकू विमानों को मार गिराया, उनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं। गुरुवार को अंधेरा होते ही पाकिस्तान ने बॉर्डर के नजदीक भारत के अलग-अलग शहरों में 100 से भी ज्यादा मिसाइलें दागी थीं। सिर्फ राजस्थान के जैसलमेर में ही पाकिस्तान ने 70 से ज्यादा मिसाइल हमले किए। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया। बताते चलें कि पाकिस्तान की हर नापाक मंसूबों का जवाब देने के लिए भारत के सभी डिफेंस सिस्टम इस समय पूरी तरह से एक्टिव हैं और पाकिस्तान की एक-एक मूवमेंट पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी जंग के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की नई दिल्ली में अहम मीटिंग चल रही है। पीएम मोदी, एनएसए डोभाल इस पूरी कार्रवाई पर नजरें बनाए हुए हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय यूनियन के साथ इस पूरे मामले में बातचीत की है। विदेश मंत्री ने यूरोपीय यूनियन को बताया कि भारत किसी भी उकसावे का मुंहतोड़ जवाब देगा।
जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में गुरुवार रात ब्लैकआउट कर दिया गया। इसके साथ ही सायरन भी बजने लगे। इस दौरान प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घरों के भीतर ही रहें और सतर्क रहें। उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान गुरुवार सुबह भारत ने पाकिस्तान की ओर से आए कई रॉकेटों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
आर्मी की अधिकारी कर्नल कुरैशी और वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात ड्रोन और मिसाइलों की मदद से भारत के कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। जिन शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई, उनमें अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज शामिल हैं। हालांकि, भारत की एकीकृत काउंटर-यूएएस ग्रिड और मजबूत वायु रक्षा प्रणालियों ने इन हमलों को पूरी तरह नाकाम कर दिया। विभिन्न ठिकानों पर बरामद मलबे ने यह स्पष्ट कर दिया कि ये हमले पाकिस्तानी क्षेत्र से ही किए गए थे।
अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने गुरुवार को जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई स्थानों पर स्थित वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में अकारण और उकसावे वाली गोलाबारी की, जिसमें मोर्टार और भारी तोपों का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक कार्रवाई में तीन महिलाओं और पांच बच्चों सहित कुल 16 निर्दोष नागरिकों की मृत्यु हुई है। भारतीय सेना ने इस अकारण गोलीबारी का उपयुक्त और संतुलित जवाब दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। बताया जा रहा है कि इन हमलों में करीब 100 आतंकवादियों की मौत हुई थी।
Next Story
null