भारत

BIG BREAKING: आज अमित शाह से मिलेंगे NCP नेता शरद पवार, चर्चाएं तेज

jantaserishta.com
3 Aug 2021 12:41 PM IST
BIG BREAKING: आज अमित शाह से मिलेंगे NCP नेता शरद पवार, चर्चाएं तेज
x

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के राजनीति से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आयी है. एनसीपी प्रमुख शरद पवार और गृह मंत्री अमित शाह की आज मुलाक़ात होगी. यह मुलाकात दोपहर 2 बजे होगी. इससे पहले 17 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी से एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मुलाक़ात की थी. हालांकि उस वक्त पवार ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया था. उस मुलाक़ात के ठीक 17 दिन बाद अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर रहे हैं.

सोमवार दोपहर में एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले और सुनील तटकरे ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से गुप्त मुलाक़ात की थी. आज सुबह ही विपक्ष की 14 दलों के साथ कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मुलाक़ात की थी.
सुप्रिया सुले उस बैठक में राहुल गांधी के बगल में खड़ी दिखाई दीं. लेकिन इस मुलाक़ात के दो घंटे के भीतर ही अब ख़बर आ रही है बाद गृह मंत्री अमित शाह से शरद पवार से मिल रहे हैं. महाराष्ट्र की राजनीति में मुलाक़ात को अहम माना जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story