भारत

बिग ब्रेकिंग: मुकेश अंबानी और परिवार को धमकी दी गई, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
15 Aug 2022 12:33 PM IST
बिग ब्रेकिंग: मुकेश अंबानी और परिवार को धमकी दी गई, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को धमकी मिली है। खबर है कि 8 बार कॉल किय गया। कथित तौर पर फोन करने वाले ने कुछ घंटों में बड़ी घटना होने का दावा किया है। फिलहाल, हालात की गंभीरता के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क हो गई है। इससे पहले भी मनसुख हिरण मामले में इसी तरह की घटना सामने आई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी और उनके परिवार को अनजान कॉलर ने धमकी दी है। खबर है कि रिलायंस फाउंडेशन के अस्पताल के भरा फोन आया है। खबर है कि एक ही दिन में 8 बार कॉल किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलर ने अंबानी परिवार को साथ तीन घंटों के भीतर कुछ बड़ा होने की बात कही है। फिलहाल, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी दे दी है।
इधर, पुलिस भी शिकायत मिलते ही एक्शन में आ गई है। खबर है कि फिलहाल, बयान दर्ज किए जा रहे हैं। साथ ही कॉलर को भी ट्रेस करने की कोशिशें जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि अस्पताल की सुरक्षा में भी इजाफा किया जा सकता है। हालांकि, उद्योगपति को पहले ही सरकार की तरफ से कड़ी सुरक्षा हासिल है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story