भारत

BIG BREAKING: नाबालिग लड़की का किया मर्डर, फैली सनसनी

Shantanu Roy
11 Sept 2024 10:51 PM IST
BIG BREAKING: नाबालिग लड़की का किया मर्डर, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
Kaushambi. कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी लड़की को भागाकर मुंबई ले गया और वहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. फिर शव को फेंककर फरार हो गया. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी तीन महीने पहले नाबालिग लड़की को भगाकर मुंबई ले गया था. जहां आपसी विवाद के बाद उसने लड़की का गला घोंट दिया. शक के आधार पर मिथलेश कुमार को हिरासत मे लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।


पिपरी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव के रहने वाले फूलचन्द्र ने 15 जून को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का रहने वाला मिथलेश कुमार बहला फुसलाकर उसे भगा ले गया. 19 जून को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू की. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. पीड़ित पिता ने तीन माह बाद हाईकोर्ट का सहारा लिया और कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस को फटकार लगाई. साथ ही 15 दिन के अंदर किशोरी को बरामद करने का आदेश दिया. कोर्ट की फटकार के बाद पुलिस एक्टिव हुई और नामजद आरोपी ढूंढना शुरू किया. आरोपी को पकड़ने के बाद उसे सख्ती से पूछताछ की गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस मामले पर सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
Next Story