भारत

BIG BREAKING: अपार्टमेंट के 9वीं मंजिल में लगी भीषण आग, महिला की मौत

Shantanu Roy
13 Sept 2024 7:51 PM IST
BIG BREAKING: अपार्टमेंट के 9वीं मंजिल में लगी भीषण आग, महिला की मौत
x
बड़ी खबर
Mumbai मुंबई। मुंबई के मुलुंड इलाके में स्तिथ ओपल अपार्टमेंट के 9 मंजिले पर आग लग गई. इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. आग की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारी पहुंच कर आग को काबू करने में जुट गए. आग कैसे लगी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अग्निशमन विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगने की घटना दोपहर 12.24 बजे हुई. फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने बताया कि मुलुंड में एलबीएस रोड पर भांडुप सोनापुर सिग्नल स्थित ओपल अपार्टमेंट में ये आग लगने का हादसा हुआ।


उन्होंने आगे बताया कि 16 मंजिला अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल पर आग लगी थी, जिसमें एक एस.एम. आनंदी (68) नाम की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद उन्हें पास के ही एम.टी. अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं फिलहाल आग लगने का कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन फायर ब्रिगेड का ऑपरेशन जारी है. इसके अलावा घटनास्थल पर मुंबई फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है. साथ ही हादसे की जांच की जा रही है. वहीं इस आग लगने के हादसे में गनीमत ये रही कि आग ज्यादा नहीं फैली और इस पर समय रहते ही काबू पा लिया गया और ज्यादा जनहानी नहीं हुई. हालांकि बुजुर्ग महिला को इस हादसे में बचाया नहीं जा सका।
Next Story