भारत

BIG BREAKING: देर रात PM मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, Twitter ने जारी किया ये बयान

jantaserishta.com
12 Dec 2021 9:52 AM IST
BIG BREAKING: देर रात PM मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ, Twitter ने जारी किया ये बयान
x

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने बयान जारी किया है. ट्विटर ने कहा है कि जैसे ही हमें पीएम मोदी के अकाउंट में सेंध लगने की जानकारी मिली हम तुरंत सक्रिय हो गए. ट्विटर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि हमारी अबतक की जांच से पता चला है कि इस समय तक किसी अन्य अकाउंट के प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ कम्यूनिकेशन के लिए 24X7 लाइनें खुली हैं. जैसे ही हमें इस हैंकिंग गतिविधि के बारे में पता चला, हमारी टीम ने प्रभावित अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए. ट्विटर ने कहा कि हमारी अबतक की जांच से पता चला है कि इस समय तक किसी और अकाउंट के प्रभावित होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story