भारत

BIG BREAKING: IPS सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Shantanu Roy
21 Aug 2025 5:30 PM IST
BIG BREAKING: IPS सतीश गोलचा बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर
x
New Delhi. नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वह इससे पहले डीजी (जेल) के पद पर कार्यरत थे। आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। नई नियुक्ति के साथ ही यह उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी कार्यशैली से दिल्ली पुलिस में नई ऊर्जा आएगी और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए जाएंगे।IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वह इस समय डीजी (जेल) के पद पर थे। गोलचा एजीएमयूटी कैडर (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-केंद्र शासित प्रदेश) के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। नए पुलिस प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

गोलचा डीसीपी, जॉइंट सीपी और स्पेशल सीपी के पद पर भी सेवा दे चुके हैं। वह अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहा कि सक्षम अधिकारी की मंजूरी से गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार संभालने के दिन से प्रभावी होगी। गोलचा को एसबी के सिंह के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। होम गार्ड के महानिदेशक सिंह को इसी महीने 1 तारीख को दिल्ली पुलिस के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

सतीश गोलचा 1997 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। अपने लंबे करियर में उन्होंने पुलिस विभाग के कई अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है। जेल विभाग में डीजी के रूप में रहते हुए उन्होंने कई सुधारात्मक कदम उठाए और कैदियों के प्रबंधन को लेकर बेहतर कार्य प्रणाली लागू की। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति को लेकर प्रशासनिक हलकों में इसे एक महत्वपूर्ण
फैसला माना जा रहा है। राजधानी जैसे बड़े और संवेदनशील शहर की कानून-व्यवस्था की कमान संभालना किसी भी अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती होती है। सूत्रों के मुताबिक, गोलचा के सामने दिल्ली में बढ़ते साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन जैसी अहम जिम्मेदारियां होंगी। इसके अलावा आगामी त्यौहारों और राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी उनकी प्राथमिकता होगी।
Next Story