भारत

BIG BREAKING: रॉबर्ट वाड्रा के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अफसर, बेनामी संपत्ति केस में दर्ज किया जा रहा बयान

jantaserishta.com
5 Jan 2021 3:27 PM IST
BIG BREAKING: रॉबर्ट वाड्रा के घर फिर पहुंचे इनकम टैक्स अफसर, बेनामी संपत्ति केस में दर्ज किया जा रहा बयान
x

ANI

बेनामी संपत्ति केस में आयकर विभाग के अफसर आज फिर रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर पहुंचे हैं. इससे पहले सोमवार को रॉबर्ट वाड्रा से आयकर टीम ने आठ घंटों तक पूछताछ की थी. रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति हैं. यह पूछताछ बीकानेर और फरीदाबाद में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर की जा रही है.

सूत्रों की माने तो बीते दिन की पूछताछ में रॉबर्ट वाड्रा से कुछ कागजातों के बारे में सवाल हुए. इन कागजातों को रॉबर्ट वाड्रा पहले आईटी के सामने पेश नहीं कर पाए थे. अब आज भी इसी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा से सवाल हो सकते हैं.
बेनामी संपत्ति मामले में आयकर विभाग की टीम ने पहले भी रॉबर्ट वाड्रा को समन भेजा था, लेकिन कोरोना काल के कारण वो नहीं आ सके थे. ऐसे में अब सोमवार को आयकर विभाग की टीम दिल्ली के सुखदेव विहार स्थित रॉबर्ट वाड्रा के दफ्तर पर पहुंची. ये पूछताछ बीकानेर, फरीदाबाद जमीन घोटाले से जुड़े मामलों को लेकर है.


आरोप है कि रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी ने कम दाम में बीकानेर में ज़मीन खरीदी, जिसे आगे अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमाया. इसी से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है.
प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा पर लंदन में संपत्ति की खरीद के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. वाड्रा पर ब्रायनस्टन स्क्वायर में 1.9 मिलियन पाउंड की कीमत का मकान खरीदने का आरोप है. रॉबर्ट वाड्रा फिलहाल अग्रिम जमानत पर हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story