भारत
BIG BREAKING: 60 लाख की अवैध शराब जब्त, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
Shantanu Roy
17 Dec 2024 11:25 PM IST

x
बड़ी खबर
Rajasthan. राजस्थान। राजस्थान में अंतर्राज्यीय तस्करी काफी ज्यादा बढ़ गई है. आए दिन डोडा पोस्ट तो कभी शराब की तस्करी की खेप पकड़ी जा रही है. राजस्थान में मध्य प्रदेश और हरियाणा की राज्य से नशीली पदार्थ भारी मात्रा में तस्करी हो रही है. वहीं हरियाणा से नशीले पदार्थ की तस्करी काफी बढ़ गई है. बीते सोमवार (16 दिसंबर) को प्रतापगढ़ से 40 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग पकड़ा गया था. जो हरियाणा और पंजाब से सप्लाई की जा रही थी. वहीं अब भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित शराब बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि हरियाणा निर्मित 60 लाख रुपये की शराब राजस्थान के कोटा जिला से पकड़ा गया है. इसके साथ ही अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है. हालांकि पुलिस गिरोह को पकड़ने की कोशिश में लगी है।
कोटा की मंडाना थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 452 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब की कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल ट्रक भी जब्त किया है. आरोपी तस्कर सफेद पाउडर के कट्टों की आड़ में अवैध शराब छिपाकर ले जाने की तस्करी कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक जिला कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि मंडाना पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न ब्राण्ड की हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब की 452 पेटी के साथ शराब तस्कर सुरेश विश्नोई जो सांचोर का निवासी है. उसको गिरफ्तार करने में और आईसर ट्रक को जब्त किया है. पुलिस पकड़े गए आरोपों से पूछताछ कर रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





