भारत

BIG BREAKING: हितेश मेहता को EOW ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला

Shantanu Roy
15 Feb 2025 7:08 PM IST
BIG BREAKING: हितेश मेहता को EOW ने किया अरेस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
x
बड़ी खबर
Mumbai. मुंबई। मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद मुख्य आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है. न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले की जांच मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने हितेश मेहता नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. हाल ही में आरबीआई ने बैंक में भारी अनियमितता के कारण कई प्रकार का प्रतिबंध लगाया दिया है. इसके बाद से बैंक के ग्राहक बेहद परेशान हैं. न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है. पूर्व जनरल मैनेजर हितेश मेहता को 122 करोड़ रुपये के फ्रॉड के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मेहता पर बैंक के पैसे हेराफेरी के आरोप हैं। मुंबई पुलिस ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक एवं लेखा प्रमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ 122 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया था. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को सहकारी बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए थे, जिसमें जमाकर्ताओं द्वारा धन की निकासी पर प्रतिबंध भी शामिल है. बैंक के महाप्रबंधक और लेखा प्रमुख हितेश मेहता ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर साजिश रची और बैंक के प्रभादेवी और गोरेगांव कार्यालयों की तिजोरियों में रखे धन से 122 करोड़ रुपये का गबन किया. इस सहकारी बैंक की 28 शाखाओं में ज्यादातर मुंबई महानगर में हैं. गुजरात के सूरत में इसकी दो शाखाएं और पुणे में एक शाखा है।
Next Story