भारत
BIG BREAKING: PM आवास पर हाईलेवल मीटिंग जारी, पोखरण में सुनी गई धमाके की आवाज
Shantanu Roy
9 May 2025 8:55 PM IST

x
New Delhi. नई दिल्ली। 8 मई की रात को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें आम नागरिकों व सैन्य क्षेत्रों को टारगेट किया गया। भारत ने इन सभी हमलों को नाकाम कर दिया। उसके बाद लाहौर, कराची व अन्य शहरों पर जवाबी हमला किया। पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हाईलेवल की मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख, सीडीएस अनिल चौहान व एनएसए अजीत डोभाल मौजूद हैं। बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ आगे की रणनीति पर कोई ठोस फैसला किया जा सकता है।
राजस्थान के पोखरण क्षेत्र में आज अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोगों में अस्थायी दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद से ही क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन सतर्क हो गए हैं। हालांकि अभी तक धमाके की प्राकृतिक या कृत्रिम कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह क्षेत्र सैन्य परीक्षण और गतिविधियों के लिए जाना जाता है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी सेना अभ्यास या परीक्षण का हिस्सा हो सकता है। प्रशासन ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
#BREAKING: Prime Minister @narendramodi chairs a high level meeting at his residence. NSA Ajit Doval, RM Rajnath Singh, three service chiefs in the meeting. pic.twitter.com/qT623ToX1o
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) May 9, 2025
पाकिस्तान की ओर दागी गई कई मिसाइल और भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया है। आज सेना ने एक और पाकिस्तानी मिसाइल के मलबे को डिफ्यूज कर दिया है। यह मिसाइल पंजाब के अमृतसर जिले में पाकिस्तान ने तबाही के लिए दागी दी, लेकिन भारतीय जमीन पर बिना कोई नुकसान किया खुद ही गिर गई, जिसके बाद अब भारतीय सेना ने इस मलबे को अब डिफ्यूज कर दिया है। डिफ्यूज के दौरान यह मिसाइल तेज धमाके के साथ खत्म हुई। जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के एक और हमले को नाकाम कर दिया गया है। पाकिस्तान ने अमृतसर में पाकिस्तान ने मिसाइल अटैक किया था, लेकिन मिसाइल फटी नहीं। मिसाइल का मलबा मखना विंडी गांव में एक जगह पर गिरा था। यहीं पर गांववालों से सूचना मिलने पर सेना पहुंची और सभी को मिसाइल वाले जगह से दूर किया। इसके बाद उस मिसाइल को मलबे को डिफ्यूज किया, जिसका धमाका काफी जोरदार सुनाई दिया। इसके अलावा, होशियारपुर के एक खेत में भी मिसाइल के हिस्सों जैसा मलबा मिला, जबकि बठिंडा में दो स्थानों पर कुछ अज्ञात वस्तुओं के मेटल के हिस्से मिले हैं। बठिंडा के कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने गुरुवार रात को जोरदार विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में रोशनी चमकती देखी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एसपी (जांच) मुकेश कुमार ने बताया कि होशियारपुर में गुरुवार शाम को मिसाइल के हिस्सों जैसा धातु का मलबा मिला।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी करने के बाद इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) को सूचित किया। एसपी ने बताया कि वायुसेना की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक निरीक्षण किया। बठिंडा में शुक्रवार को तुंगवाली गांव के एक खेत में एक अज्ञात वस्तु का मलबा मिला। एक ग्रामीण ने बताया, "(गुरुवार रात को) कुछ वस्तुएं खेत में गिरीं और उसके बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे पास के एक घर की खिड़कियां, दरवाजे और मवेशी शेड क्षतिग्रस्त हो गए।" एक अन्य ग्रामीण ने बताया कि खेत में वस्तुएं गिरने से तीन फुट गहरा गड्ढा बन गया। पुलिस ने कहा कि वस्तुओं की वास्तविकता के बारे में सही जानकारी सेना ही देगी। पुलिस ने बताया कि मलबा मिलने वाले इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों को जमीन पर पड़े किसी भी धातु के मलबे को न छूने की चेतावनी दी है।
वहीं, बठिंडा के एक और गांव बुर्ज महिमा में एक खेत में धातु के हिस्से भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट जिले में भी गोले जैसी दिखने वाली धातु की वस्तु मिली है। बीते दिन पाकिस्तान ने बुधवार और गुरुवार को भारत के कई शहरों पर अटैक किया, जिसे भारत ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने गुरुवार की रात तंगधार, केरन, जम्मू, आरएसपुरा, अरनिया, सांबा, करनाह, अखनूर, पठानकोट, जैसलमेर, पोखरण पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक किया था, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। इससे पहले पाकिस्तान ने कुछ और शहरों को भी निशाना बनाया, जिनमें अवंतीपोरा, श्रीनगर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई, भुज शामिल है।
इसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तान को एक दिन खासा नुकसान झेलना पड़ा। पाकिस्तान ने यह बात खुद कबूल की है। पाकिस्तान को एक दिन में अपना अमेरिकी F-16, चाइनीज JF-17 फाइटर जेट गंवाने पड़े। इसके अलावा, भारतीय सेना ने इजरायली ड्रोन हॉर्पी की मदद लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह किया। साथ ही रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भी तबाही मचा दी। इंडियन एयरफोर्स ने पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन को मार गिराने के लिए काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम और PECHORA मिसाइल की मदद ली। जानकारी दे दें कि काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम ने ड्रोन को हवा में मार गिराया, जबकि PECHORA मिसाइल जमीन से हवा में मारने में सक्षम है। इसके अलावा, भारतीय सेना ने SAMAR मिसाइल और एंटी एयरक्राफ्ट गन का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें समर मिसाइल ने जमीन से हवा में आ रही पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया, साथ ही एंटी एयरक्राफ्ट गन की मदद से पाकिस्तान के ड्रोन को जमीन से ही नेस्तानाबूत कर दिया गया।
Tagsपोखरण धमाकाPokhran Blastराजस्थान सैन्य परीक्षणRajasthan Military Exerciseमिसाइल मलबाMissile Debrisपाकिस्तान मिसाइल हमलाPakistan Missile Attackभारतीय सेना कार्रवाईIndian Army Actionअमृतसर मिसाइल डिफ्यूजAmritsar Missile Defusedमखना विंडी गांवMakhna Windi Villageहोशियारपुर मलबाHoshiarpur Debrisबठिंडा विस्फोटBathinda Explosionसीमा सुरक्षाBorder Securityरक्षा सतर्कताDefence Alertग्रामीणों में दहशतPanic Among Villagersमिसाइल धमाकाMissile Blastसेना की तत्परताArmy Readinessभारतीय सुरक्षा बलIndian Security Forcesमिसाइल निष्क्रियMissile Neutralizedअंतरराष्ट्रीय तनावInternational Tension
Next Story





